छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में कोरबा जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सहित अन्य अधिकारियों के तबादले भी शामिल हैं, जिससे जिले में परिवहन व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। 
जारी आदेश के अनुसार, RTO, ARTO और अन्य अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 
कोरबा जिले में RTO स्तर पर हुए बदलाव के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ने की संभावना है।
तबादला सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।
कुछ अधिकारियों को परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि कई को विभिन्न जिलों में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।












