HomeBreaking Newsग्राम अरदा में शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 27 कब्जाधारियों पर...

ग्राम अरदा में शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 27 कब्जाधारियों पर हुई कार्रवाई

बेदखली के आदेश जारी होने के बाद राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर हटाए अवैध निर्माण

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। शासकीय जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 27 प्रकरणों में बेदखली के आदेश जारी किए और मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

- Advertisement -

कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल सहित राजस्व विभाग की टीम ग्राम अरदा पहुंची। यहां शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई।

राजस्व विभाग के अनुसार, संबंधित मामलों में विधिवत बेदखली आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के परिपालन में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Must Read