HomeBreaking News4 दिसंबर को कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर...

4 दिसंबर को कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1355 पदों पर होगी भर्ती

19 नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर, 8वीं पास से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा 4 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 19 नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के कुल 1355 पदों पर भर्ती की जाएगी। महिला अभ्यर्थी भी इस रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगी।

- Advertisement -

रोजगार मेले में सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल), सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, वेल्डर, सीएनसी टर्निंग मशीन ऑपरेटर, कटर मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर, ह्यूमन रिसोर्स प्लेसमेंट मैनेजर, एक्सपेंशन मैनेजर, ऑफिस अटेंडेंट, फर्स्ट एड ट्रेनर, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर एग्जीक्यूटिव, केयरटेकर/असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सेल्स ऑफिसर, डिवाटरिंग ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर, अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, सर्विस सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा ट्रेनी डेल्फी टीवीएस, एसोसिएट स्टेलेंटिस, फील्ड ऑफिसर, होटल मैनेजर, सोलर पीवी इंस्टॉलर, बीमा सखी, रूरल कैरियर एजेंट, सीटी कैरियर एजेंट एवं रिलेशनशिप मैनेजर के पद भी शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीएससी एग्रीकल्चर, नर्सिंग, एमबीए, एएनएम एवं जीएनएम निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं नियोजक के निर्धारित मापदंडों के अनुसार 8 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के रिक्त पदों के लिए वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं है, वे उक्त वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।

Must Read