HomeBreaking Newsअमगांव के भू-विस्थापितों के अधिकारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का अल्टीमेटम,...

अमगांव के भू-विस्थापितों के अधिकारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का अल्टीमेटम, SECL को 7 दिन की मोहलत

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  ग्राम अमगांव के भू-विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के लंबित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के प्रकरणों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने SECL गेवरा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला महामंत्री श्रीमती अनुसुईया राठौर के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों का 7 दिनों के भीतर निराकरण करने की मांग की गई।

- Advertisement -

ज्ञापन में पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार देने, रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में स्वरोजगार और कौशल विकास की व्यवस्था करने की मांग की गई। साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए CSR और DMF मद से प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने तथा उद्यम स्थापना में सहयोग की मांग रखी गई।

महिला मोर्चा ने SECL प्रबंधन, जिला प्रशासन और विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समयबद्ध कार्ययोजना तय करने की भी मांग की है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि 7 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर प्रभावित परिवारों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन किया जाएगा।

Must Read