HomeBreaking Newsलेमरू की “लखपति दीदी” के ठेले पर पहुंचे मुख्यमंत्री, गुपचुप खाकर बढ़ाया...

लेमरू की “लखपति दीदी” के ठेले पर पहुंचे मुख्यमंत्री, गुपचुप खाकर बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंजू यादव की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शुक्रवार को कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र लेमरू पहुंचे, जहां उन्होंने आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की मिसाल बन चुकी “लखपति दीदी” श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर गुपचुप का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा।     

- Advertisement -

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लेमरू में उतरते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मुख्यमंत्री सीधे मंजू यादव के निवास पहुंचे और घर के बाहर संचालित उनके चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन ठेले तक जाकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया। परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए तीखे-चटपटे गुपचुप खाते हुए मुख्यमंत्री ने मंजू यादव के परिश्रम और संघर्ष की खुलकर सराहना की।   

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान पूछा कि क्या गुपचुप और अन्य सामग्री बाजार से आती है या घर पर तैयार की जाती है। इस पर मंजू यादव ने बताया कि वे पूरी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि ठेले के साथ-साथ वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं, जिससे हर महीने लगभग 20 हजार रुपये तक की आय हो जाती है। 

मुख्यमंत्री ने उनके पति धनपत यादव के सहयोग की भी जानकारी ली। मंजू यादव ने बताया कि उनके पति व्यवसाय में बराबरी से साथ देते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के सहयोग और मेहनत से ही आत्मनिर्भरता का सपना साकार होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंजू यादव के कार्यों से प्रभावित होकर उनके व्यवसाय विस्तार के लिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री O. P. Choudhary, उद्योग मंत्री Lakhan Lal Dewangan सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Must Read