HomeBreaking Newsविश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 17 मई को निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर...

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 17 मई को निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर आयोजित

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  17 मई को मनाए जाने वाले World Hypertension Day (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) के अवसर पर “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत विशेष आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय में आयोजित होगा।

- Advertisement -

शिविर का आयोजन Lions Club Korba Everest, भारत विकास परिषद, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक करना तथा उससे संबंधित गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करना है।

शिविर में उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) एवं मधुमेह (ब्लड शुगर) की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह नियंत्रण हेतु परीक्षित आयुर्वेदिक औषधियां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। इसके अलावा हृदय एवं हीट स्ट्रोक के लिए लाभकारी “शीत सुधा शरबत” भी निशुल्क पिलाया जाएगा।

शिविर में रोगियों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार एवं जीवनशैली संबंधी व्यक्तिगत परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है

Must Read