HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश, सौर ऊर्जा से भी जगमगाएगा धरम सिंह...

मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश, सौर ऊर्जा से भी जगमगाएगा धरम सिंह का नया आशियाना

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे हितग्राही के घर, परिवार से आत्मीय मुलाकात

छत्तीसगढ़/कोरबा :- सुशासन तिहार-2026 के तहत आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai लेमरू पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित पक्के मकान का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ घर का अवलोकन किया और उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।   
मुख्यमंत्री ने धरम सिंह एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात कर योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।   
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही के घर को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से रोशन करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से 60 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल बिजली खर्च कम करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश के मुखिया को अपने घर पहुंचा देख धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री Lakhan Lal Dewangan, वित्त मंत्री O. P. Choudhary, कटघोरा विधायक Premchand Patel, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Must Read