HomeBreaking Newsरक्षाबंधन पर दुर्ग–रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त...

रक्षाबंधन पर दुर्ग–रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन-तीन फेरे

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे भाई-बहनों और परिवारजनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

दुर्ग से रायगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 08834 27, 28 एवं 29 अगस्त को दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन बिलासपुर 14:45 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, बाराद्वार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे, खरसिया 17:16 बजे होते हुए शाम 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

वहीं रायगढ़ से दुर्ग जाने वाली ट्रेन संख्या 08833 इन्हीं तीनों दिनों में रायगढ़ से शाम 19:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खरसिया 20:13 बजे, सक्ती 20:30 बजे, बाराद्वार 20:43 बजे, चांपा 21:00 बजे, जांजगीर-नैला 21:12 बजे, अकलतरा 21:25 बजे और बिलासपुर 22:20 बजे पहुंचेगी तथा अगले दिन रात 02:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दुर्ग–रायगढ़ मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर दिया गया है। ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी के कोच और 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 10 कोच होंगे।

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन अतिरिक्त यात्री सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्व के अवसर पर लोगों के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Must Read