HomeBreaking Newsमड़वारानी स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: 21 से 24 मई तक कुछ...

मड़वारानी स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: 21 से 24 मई तक कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत अतिरिक्त UP एवं DN लूप लाइन की कमीशनिंग की जाएगी। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस कार्य के पूरा होने के बाद रेल परिचालन और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगा। साथ ही इस सेक्शन की परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाया जा सकेगा।
हालांकि इस कार्य के चलते कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार —
रद्द रहने वाली गाड़ियां
दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर–गेवरारोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 21 से 24 मई 2026 तक गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

Must Read