HomeBreaking News27 सितंबर की परीक्षा के बाद पूर्ण साक्षर जिला बनने की ओर...

27 सितंबर की परीक्षा के बाद पूर्ण साक्षर जिला बनने की ओर बढ़ेगा कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा—साक्षरता से व्यक्ति बनता है सशक्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को अपने अधिकारों, शासकीय योजनाओं और बैंकिंग व्यवस्था को समझने में सक्षम बनाती है तथा साइबर ठगी से बचाव में भी मदद करती है। उन्होंने कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

- Advertisement -

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा के बाद कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर ने भी साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान साक्षरता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Must Read