HomeBreaking Newsमासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा, प्रेस क्लब के आह्वान...

मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा, प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी को फांसी देने की मांग, विभिन्न समाजों, संगठनों, पत्रकारों और शहरवासियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़/कोरबा:-  रजगामार क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर पूरे कोरबा में आक्रोश और शोक का माहौल है। बच्ची को न्याय दिलाने तथा मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शोकसभा और कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें पत्रकारों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजों, संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, श्रमिक नेताओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शामिल होकर मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की।     

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई। यहां एकत्रित पत्रकारों और नागरिकों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़ी तख्तियां लेकर ट्रांसपोर्टनगर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान मासूम को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां प्रज्वलित कर दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषी को फांसी देने की मांग

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने एक स्वर में मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि न्याय मिलने में अनावश्यक देरी न हो। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि मासूम के साथ हुई इस हृदयविदारक घटना ने समाज को झकझोर दिया है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कानूनी प्रक्रिया के साथ दोष सिद्ध होने पर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों में गहरा दुख और आक्रोश दिखाई दिया। सभी ने मासूम को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

पत्रकारों के साथ सभी समाजों और संगठनों की भागीदारी

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेंद्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, सादिक शेख, राजेश कुमार, दीपक साहू, महिला पत्रकार रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर और आशा ठाकुर सहित प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा प्रेस क्लब से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से पत्रकार ओम गभेल और सतपाल सिंह, बरपाली पत्रकार संघ से संजीव शर्मा, वीरेंद्र एवं लखन गोस्वामी ने भी सहभागिता निभाई। आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज से बजरंग अग्रवाल, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खेमलाल साहू, उपाध्यक्ष श्याम साहू, बिलासपुर संभाग साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान, यादव समाज से रानी यादव, सर्व यादव समाज से शांत यादव, अनिता यादव और गीता यादव भी मौजूद रहे।

यूथ मुस्लिम कमेटी से आसिफ मिर्जा बेग और मोहम्मद फिरोज, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत से कन्हैयालाल पंजवानी, प्रेमचंद रामचंदानी, संतोष वाधवानी और प्रेमचंद रेलवानी, गुप्ता समाज से राजेश गुप्ता और नंद कुमार गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कोरबा इकाई से परसराम ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वाईएमसी से नौशाद खान और बरकत चौहान, गौसे आजम कमेटी से मोहम्मद रहीस, छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे, फेडरेशन क्लब के कोषाध्यक्ष रामकपूर कुर्रे, छत्तीसगढ़ प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक जगदीश प्रसाद खरे, छत्तीसगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरि राम पटेल और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक दुर्गेश चतुर्वेदी भी शामिल हुए।

साहित्य समिति के संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी और सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, जेसीज से इंजीनियर राज अग्रवाल, सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव, वरिष्ठ नागरिक संघ के जिलाध्यक्ष गणेश दास महंत और उनकी टीम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा विनोद कुमार यादव (डीडीएम रोड), नानकराम बनाज, नीतिन गुप्ता (चश्मा घर), नितेश डालमिया (कल्यानी एजेंसी), अखबार वितरक संघ से विपेंद्र कुमार साहू, जय नेताम सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने कैंडल मार्च में भाग लिया।

मासूम को न्याय दिलाने के उद्देश्य से निकले इस कैंडल मार्च ने शहर में एकजुटता का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि मामले में त्वरित और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दी जाएगी।

Must Read