HomeBreaking Newsविश्व वयोवृद्ध दिवस पर 1 अक्टूबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगेगा...

विश्व वयोवृद्ध दिवस पर 1 अक्टूबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगेगा स्वास्थ्य शिविर,  वयोवृद्धों की बीपी, शुगर, मुख व कान सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच होगी, निःशुल्क दवाओं का भी वितरण

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम खेल परिसर, टी.पी. नगर कोरबा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में वयोवृद्ध लोगों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांच एवं बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शिविर में बीपी, शुगर, मुख की जांच, कान की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार वयोवृद्धों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले अधिक से अधिक वयोवृद्ध लोगों को शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर आएं। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समय पर जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Must Read