HomeBreaking Newsविधानसभा का 11वां सत्र 14 दिसंबर से, अधिकारियों-कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर...

विधानसभा का 11वां सत्र 14 दिसंबर से, अधिकारियों-कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, 13 नवंबर से 17 दिसंबर तक बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र आगामी 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में शासन एवं वरिष्ठ कार्यालयों को भेजना आवश्यक होता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे 13 नवंबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय जानकारी, प्रश्नों के उत्तर और आवश्यक प्रतिवेदन समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विधानसभा से संबंधित कार्यों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Must Read