HomeBreaking Newsपांच साल से फरार स्थायी वारंटी सहित मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

पांच साल से फरार स्थायी वारंटी सहित मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपियों को पकड़ा, एक आरोपी को न्यायालय में किया पेश

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने पांच वर्ष पुराने मामले में फरार स्थायी वारंटी सहित मारपीट के एक अन्य मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार पांच वर्ष पुराने प्रकरण में स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना, पिता राजेश सागर, निवासी माझी मोहल्ला, धनुहारपारा, कोरबा लंबे समय से फरार था। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 137/20 के तहत धारा 147, 455, 364, 294, 506, 323 भादवि एवं 3, 2(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। प्रकरण में आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, लेकिन न्यायालय में पेशी के दौरान अनुपस्थित होकर वह अपने सकूनत से फरार हो गया था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर 30 सितंबर को स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया, पिता अमीत कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के बगल, मेन रोड, कोरबा को भी गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 759/26 के तहत धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया ने अपने साथी गौतम उर्फ काड़े के साथ मिलकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई थी। इस मामले में आरोपी के साथी गौतम उर्फ काड़े को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। वहीं फरार चल रहे समीर कुरैशी उर्फ माया को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी फरार आरोपी अथवा वारंटी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Must Read