HomeBreaking Newsभाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय पर जोर

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। 

- Advertisement -

पवन साय ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने शक्ति केंद्रों और बूथों तक नियमित संपर्क, बेहतर समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।

Must Read