छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में व्यापक जनभागीदारी के साथ लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दी गई है। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार जनसंपर्क विभाग के माध्यम से किया जाएगा।












