छत्तीसगढ़/कोरबा :- अगस्त 2026। कोरबा जिले में मानसून के दौरान अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से 25 अगस्त तक कुल 907.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 39.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा की स्थिति अलग-अलग रही। कोरबा तहसील में सर्वाधिक 1191.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अजगरबहार में 806.8, भैंसमा में 920.2, करतला में 931.8, बरपाली में 836, कटघोरा में 906.8, दीपका में 1006.4, दर्री में 994.1, पाली में 914.3, हरदीबाजार में 673, पोड़ी-उपरोड़ा में 902.4 और पसान में 804.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार हरदीबाजार में सबसे कम 673 मिलीमीटर, जबकि कोरबा तहसील में सबसे अधिक 1191.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जिले में लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों और जलाशयों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

















