छत्तीसगढ़/कोरबा :- आखिरकार जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिनेश नाग का तबादला हो गया। उनकी कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने खुलकर सवाल उठाए थे। कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई सदस्यों ने उन पर मनमानी, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए जिला पंचायत कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत कार्यालय में ताला लगाने तक की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद से उनके तबादले की चर्चाएं लगातार तेज हो गई थीं।
वही छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।












