छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन पर UP एवं DN अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है। साथ ही यार्ड रीमॉडलिंग, अतिरिक्त लूप लाइन, सिग्नलिंग एवं सुरक्षा उपकरणों का उन्नयन भी किया गया। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य में आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा।
मड़वारानी स्टेशन पर कुल 18 पॉइंट्स, 39 रूट, 11 मेन सिग्नल, 02 कॉलिंग-ऑन सिग्नल, 09 शंट सिग्नल, 06 लाइनें, 43 डीसी ट्रैक सर्किट, 06 ए-मार्कर, 02 एजी-मार्कर तथा MSDAC आधारित आधुनिक ट्रैक सेक्शन एवं ऑटो सेक्शन स्थापित किए गए हैं।
बिना अतिरिक्त ट्रेन प्रभावित किए पूरे किए गए कई संरक्षा कार्य
रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त लूप लाइन कमीशनिंग के दौरान इस रेलखंड के कई अन्य स्टेशनों पर संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य भी एक साथ पूरे किए। सामान्य परिस्थितियों में इन कार्यों के लिए अलग-अलग ब्लॉक लेकर ट्रेनों को रद्द करना पड़ता, लेकिन बेहतर योजना, समन्वय एवं प्रबंधन के कारण सभी कार्य बिना किसी अतिरिक्त गाड़ी को प्रभावित किए सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
संरक्षा एवं अधोसंरचना उन्नयन के प्रमुख कार्य
- 09 सेट TTR (TWS) कार्य पूर्ण
- 02 सेट SEJ (TWS) का नवीनीकरण
- 02 सेट इम्प्रूव्ड SEJ का नवीनीकरण
- 03 WCMS क्रॉसिंग का नवीनीकरण
- 40 ग्लूड जॉइंट का नवीनीकरण
- 595.69 मीटर रेल नवीनीकरण कार्य
- 126 AT वेल्डिंग कार्य
- 04 टर्नआउट का स्टैंडर्डाइजेशन
- 11 टर्नआउट में दोषपूर्ण फिटिंग्स का प्रतिस्थापन
- 44 फिश प्लेटेड जॉइंट्स की वेल्डिंग
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों से ट्रैक संरक्षा, विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध हो सकेगा।












