HomeBreaking Newsचार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, शहरी सुविधाओं में तेजी के निर्देश

चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, शहरी सुविधाओं में तेजी के निर्देश

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में कुल 240 ई-बसें संचालित की जाएंगी। ई-बस सेवा के लिए आवश्यक अधोसंरचना मार्च 2027 से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में अमृत मिशन 2.0 की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए लंबित कार्यों को मिशन मोड में पूरा कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रदेश के 38 नगरीय निकायों में स्वीकृत नालंदा परिसरों में से 31 का निर्माण प्रगतिरत बताया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने, स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन पर भी जोर दिया। इसके अलावा 8 नगरीय निकायों में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से सीबीजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

Must Read