छत्तीसगढ़/कोरबा :- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश के बाद जिले में यातायात पुलिस सक्रिय जैसे दिखाई दे रही है इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ी सहित विभिन्न यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही की जा रही है लेकिन कई काली फिल्म लगी गाड़ियां शहर के अंदर ही दिख जाती हैं, जो ऊंची पहुंच वाले होते हैं, ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं होने पर सवाल उठता है कि क्या पुलिस की नहीं पड़ी नजर या फिर रसूख का असर । इसके साथ सीएसईबी चौकी के पास यातायात पुलिस की मौजूदगी में नो एंट्री पर बुधवारी बाजार होकर सैकड़ों भारी वाहन गुजरते देखें जाते हैं । बुधवारी बाजार के पास कुछ वर्ष पहले नो एंट्री के दौरान एक महिला वकील की जान जा चुकी है बावजूद किस भीड़-भाड़ इलाके पर नो एंट्री को दरकिनार करते हुए नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ।
फाइल फोटो पूर्व में हुई महिला वकील की बुधवारी बाजार के पास दुर्घटना का











