छत्तीसगढ़/कोरबा :- शासकीय पैसे का दुरुपयोग और सेटिंग से ठेकेदारी देखनी हो तो आप कोरबा नगर पालिक निगम के सामने बन रहे कार सहित विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों के पार्किंग स्थल पर बन रहे सौंदर्यीकरण के कार्य की वजह से शासन के पैसे का दुरुपयोग देख सकते हैं जहां ठेकेदार अपनी ऊंची पहुंच के कारण निगम के अधिकारियों से सेटिंग कर लाखों रुपए का टेंडर तो पास करा लेता है लेकिन उसे सौंदर्यीकरण के नाम पर जगह नहीं मिल रही है अब वह निगम के सामने विभिन्न कार्यालयों मैं पहुंचने वाले लोगों के छोटे बड़े वाहनों के खड़ा करने के पार्किंग स्थल को ही सौंदर्यीकरण के नाम पर बेवजह शासन के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है जबकि घंटाघर जो कोरबा शहर का हृदय स्थल है वहां की घड़ी वर्षों से बंद पड़ी है शहर की सड़कें जो बनी हुई हैं उनमें दो बार तीन बार डामर की भ्रष्टाचार की परत लगाकर लीपापोती की जा रही है सौंदर्यीकरण के नाम पर पहले भी कई बार अनेक कार्य निगम द्वारा कुछ वर्षों में किए जा चुके हैं निगम क्षेत्र में सड़कों के किनारे सौंदर्य करण करते हुए दीवारों पर 3D पेंटिंग के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद कर दिए तिरंगा लाइट मैं भी लाखों रुपए बर्बाद किए गए कुल मिलाकर इस प्रकार शासन के पैसे का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है
निगम के सामने चल रहे सुंदरीकरण के नाम पर पार्किंग की जगह जिस प्रकार हटाई जा रही है उससे आने वाले समय में इस वीआईपी क्षेत्र में जहां पार्किंग की समस्या खड़ी होगी वही दुर्घटनाओं में इजाफा होने की संभावना है क्योंकि इस जगह के आसपास कोरबा नगर पालिक निगम कोरबा जनपद पंचायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सत्र न्यायालय कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय सहित अनेक कार्यालय हैॅ जहां आए दिन लोग अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन से लेकर अनेक रैलियां निकालते हुए विभिन्न कार्यालयों तक पहुंचते हैं उस दौरान लोगों के वाहनों के पार्किंग करने के लिए जगह कम पड़ जाती है अब इस सुंदरीकरण के बाद लोगों को पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा जिस पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ।
पार्किंग स्थल पर निगम कर रहा सौंदर्यीकरण बीआईपी इलाके में जाम लगने की स्थिति होगी निर्मित दुर्घटनाओं में भी वृद्धि की संभावना













