पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व, राज्य शासन ने आदेश जारी कर किया संशोधन
छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर अब राज्य में संबंधित शासकीय कार्यालयों में सामान्य अवकाश रहेगा।
- Advertisement -
ऐच्छिक अवकाश की सूची में हुआ बदलाव
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत गोवर्धन पूजा को 9 नवंबर 2026, सोमवार के लिए ऐच्छिक अवकाश की सूची में क्रमांक 50 पर शामिल किया गया था।
राज्य शासन ने अब संशोधन करते हुए इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश का लाभ मिलेगा।












