HomeBreaking Newsमुरुम लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक किसान की दबकर मौत

मुरुम लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक किसान की दबकर मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले के जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसान बनवारी लाल पटेल (40 वर्ष) ट्रैक्टर में मुरुम लोड कर बरसात से पहले अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

- Advertisement -

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से बनवारी लाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक किसान था और बरसात से पहले आवश्यक कार्य के लिए मुरुम लेकर जा रहा था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Must Read