HomeBreaking Newsस्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 15 जुलाई को, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 15 जुलाई को, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने होगा विशेष आयुर्वेदिक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।
यह कार्यक्रम श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में बुध पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर आयोजित होगा। इसमें जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुरूप उचित आहार-विहार, स्वास्थ्य देखभाल तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े आवश्यक मार्गदर्शन दिए जाएंगे। बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पूर्व निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, ताकि बच्चों को अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Must Read