Home Breaking News पुलिस अधीक्षक ने किया 47 पुलिस कर्मियों का तबादला

पुलिस अधीक्षक ने किया 47 पुलिस कर्मियों का तबादला

123

 एएसआई राकेश गुप्ता सिविल लाइन से कुसमुण्डा और ललित जायसवाल भेजे गए दर्री से सिविल लाइन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 47 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। वही जारी आदेश में एएसआई राकेश गुप्ता सिविल लाइन से कुसमुण्डा और ललित जायसवाल को दर्री से सिविल लाइन भेजा गया है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस महकमे में कसावट लाने के लिए तबादले किये हैं। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने 2 एएसआई 13 प्रधान आरक्षक सहित 47 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया हैं।