HomeBreaking Newsदिशा प्रोजेक्ट में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

दिशा प्रोजेक्ट में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।

- Advertisement -

साक्षात्कार के लिए पंजीयन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय को केंद्र निर्धारित किया गया है।

60 प्रतिशत अंक और सात वर्ष का अनुभव अनिवार्य

निर्धारित पात्रता के अनुसार, अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अंक निर्धारण, डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार शामिल होंगे। चयनित अतिथि शिक्षकों को निर्धारित शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक प्रतिमाह 35 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार की फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप कोरबा जिले की आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करने या किसी भी स्तर पर गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

Must Read