HomeBreaking Newsगणेश विसर्जन में तेज डीजे बजाना पड़ा भारी, पिकअप सहित साउंड सिस्टम...

गणेश विसर्जन में तेज डीजे बजाना पड़ा भारी, पिकअप सहित साउंड सिस्टम जब्त

कोराई गांव में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई, परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  गणेश विसर्जन के दौरान अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर बांकीमोंगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया है। मामला कोराई गांव के मुख्य मार्ग का है, जहां पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान एक पिकअप वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। तेज एवं कानफोड़ू आवाज के कारण आम राहगीरों को परेशानी हो रही थी। साथ ही स्कूली एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई।

मामले में कुरैना निवासी भूवन पाल (29), पिता दादूलाल पाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने सफेद रंग की पिकअप क्रमांक CG 10 W 3976 को जब्त करने के साथ डीजे साउंड सिस्टम के कुल 6 नग भी जब्त किए।

जब्त साउंड सिस्टम में JBL के 200 वाट के 4 साउंड बॉक्स तथा गोदरीवाला कंपनी के 1000 वाट के 2 साउंड बॉक्स शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में धारा 5 एवं 15, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read