छत्तीसगढ़/कोरबा :- सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठन Lions Club Korba Everest की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एमपी नगर स्थित चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना के निवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, सचिव पद के लिए लायन प्रत्युष सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन सुधीर सक्सेना को मनोनीत किया गया। इसके अलावा क्लब डायरेक्टर पद पर लायन शिव जायसवाल, प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में लायन गजेंद्र राठौड़, द्वितीय उपाध्यक्ष के रूप में लायन डॉ. संजना सक्सेना, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर पद पर लायन राजकुमार मोदी तथा क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन के रूप में लायन पुष्पा जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, चार्टर सदस्य लायन सुधीर सक्सेना, बीओडी मेंबर लायन प्रत्युष सक्सेना, लायन डॉ. संजना सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य लायन राजकुमार मोदी, लायन पुष्पा जायसवाल, लायन कमल धारिया, लायन अश्वनी बुनकर एवं लायन नेत्र नंदन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।













