HomeBreaking Newsस्कूल और सामुदायिक भवन में चोरी का खुलासा, कुसमुंडा पुलिस ने पांच...

स्कूल और सामुदायिक भवन में चोरी का खुलासा, कुसमुंडा पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, यूपीएस सहित लोहे का ग्रिलयुक्त दरवाजा बरामद, चोरी के सामान की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी किए गए कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, दो यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन सहित सामुदायिक भवन से चोरी किया गया लोहे के ग्रिल वाला दरवाजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी का पहला मामला अपराध क्रमांक 186/2026 से संबंधित है। इसमें स्कूल से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, दो यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं, दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत सामुदायिक भवन से लोहे के ग्रिलयुक्त दरवाजे की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

दोनों मामलों की जांच के दौरान कुसमुंडा पुलिस ने संदिग्धों की पतासाजी की और कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवम दास महंत (23 वर्ष), सुनील यादव (26 वर्ष), प्रदीप कुमार कंदर (26 वर्ष), अनिल कुमार ओगरे (27 वर्ष) और आशीष सोनी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कुसमुंडा थाना क्षेत्र के बिरदा, स्कूलपारा और बरभांठा सरईश्रृंगार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने चोरी के दोनों मामलों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई करते हुए करीब 55 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Must Read