छत्तीसगढ़/कोरबा :- मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ बजाना संचालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी नेम प्रकाश साहू, निवासी बाकीमोंगरा के कब्जे से 4 DJ बॉक्स, 4 बेस बॉक्स, 3 एम्प्लीफायर, 2 स्टेबलाइजर, DJ मिक्सर, 4 लाइट, 4 एमआई बार सहित अन्य सामग्री जब्त की।
- Advertisement -
DJ उपकरणों के परिवहन में प्रयुक्त TATA YODHA पिकअप क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार DJ संचालकों को पूर्व में नियमों, ध्वनि सीमा और निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।











