HomeBreaking Newsकलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन जब्त

तीन दिन चला विशेष अभियान, रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कुल 21 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में बुधवार से लगातार तीन दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।   

- Advertisement -

खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने तरदा में 2 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में 1 टीपर, बरमपुर में 1 ट्रैक्टर, पाली में 2 ट्रैक्टर, सुराकछार में 1 ट्रैक्टर और उमरेली में 1 ट्रैक्टर को रेत के अवैध परिवहन के मामले में जब्त किया। वहीं, कुदुरमाल और सोनपुरी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर तथा गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे 4 हाइवा और 1 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 21 वाहन जब्त किए गए।

जब्त वाहनों को सर्वमंगला पुलिस चौकी, उरगा थाना, पाली थाना तथा खनिज जांच चौकी उरगा और हरदीबाजार की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Must Read