HomeBreaking Newsकोरबा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा जब्त

कोरबा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा जब्त

गांजा सेवन के मामले में भी कार्रवाई, ऑपरेशन बाज के तहत पांच वारंटी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राताखार अटल आवास निवासी राजू केसरी (25) को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांजा बेचते पकड़ा। वहीं, पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला निवासी शंकर दास (22) के खिलाफ भी सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन के मामले में कार्रवाई की गई। उसके कब्जे से 5 ग्राम गांजा जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इसके अलावा ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Must Read