HomeBreaking Newsजांच में आरोप सही पाए गए तो होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीओपी,...

जांच में आरोप सही पाए गए तो होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीओपी, जनपद उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़, मारपीट व जातिसूचक गाली देने का आरोप

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  पसान क्षेत्र की एक महिला ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा के आमंत्रित सदस्य प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में महिला थाना कोरबा में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद प्रार्थी का बयान भी दर्ज किया गया है।
महिला द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि 3 जुलाई की शाम आरोपी कथित रूप से उसके घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति और ससुर के साथ मारपीट की गई। शिकायत में जातिसूचक गालियां देने तथा राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रार्थी का बयान भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must Read