HomeBreaking Newsअंतिम सफर पर लता मंगेशकर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

अंतिम सफर पर लता मंगेशकर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लता लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है। सभी उनके गीतों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार कुछ देर बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर का काफिला शिवाजी पार्क के लिए रवाना हो चुका है। जोकि उनके घर प्रभुकुंज से निकलकर हाजी अली के रास्ते होते हुए शिवाजी पार्क पहुंचेगा। सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर किसी की बस एक ही तमन्ना है, बस किसी तरह गायिका के अंतिम दर्शन हो जाए।

6 बजे तक शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। पीएम मोदी कुछ देर में ही शिवाजी पार्क पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है। महानायक अमिताभ बच्चन भी प्रभुकुंज पहुंचे। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बिग बी पहुंचे। प्रभुकुंज के बाहर उन्हें इमोशनल होते देखा गया। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बहन आशा भोसले भी पहुंची हैं। श्रद्धा कपूर भी लता जी की रिश्तेदार हैं दोनों अक्सर साथ में समय बिताती थीं। श्रद्धा कपूर लता दी के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगी।

 

Must Read