छत्तीसगढ़/कोरबा :- बारिश के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में कोरबा के मानस नगर क्षेत्र में एक एक्टिवा के अंदर अत्यंत विषैला कॉमन करैत (Common Krait) घुस जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। समय रहते इसकी जानकारी मिलने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम मौके पर पहुंची। संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपने टीम सदस्य मानस के साथ घटनास्थल पहुंचे और सावधानीपूर्वक वाहन की जांच की। जांच के दौरान कॉमन करैत एक्टिवा के अंदर छिपा हुआ मिला।
रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और पेशेवर तरीके से अभियान चलाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। टीम की त्वरित कार्रवाई से न केवल एक महत्वपूर्ण वन्यजीव का संरक्षण हुआ, बल्कि संभावित दुर्घटना भी टल गई।
RCRS ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में वाहन स्टार्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच अवश्य करें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।संस्था का कहना है कि “वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।”
आपातकालीन संपर्क (RCRS):
अविनाश यादव – 9827917848
9009996789
7987957958











