HomeBreaking News12वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत...

12वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत का जोरदार प्रदर्शन

गेवरा-दीपका मुख्यालय का घेराव कर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, 1 जुलाई 2026 से लागू होना है नया वेतन समझौता

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोयला उद्योग में कार्यरत करीब 2.50 लाख श्रमिकों के हितों की रक्षा और 12वें वेतन समझौते के समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत, संबद्ध हिन्द मजदूर सभा (HMS) ने सोमवार को गेवरा-दीपका क्षेत्रीय मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुख्यालय का घेराव कर प्रबंधन एवं कोल इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद 12वें जेबीसीसीआई (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) के तत्काल गठन की मांग को लेकर क्षेत्र प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन ने कहा कि कोयला श्रमिकों के लिए 12वां वेतन समझौता 1 जुलाई 2026 से लागू होना प्रस्तावित है। ऐसे में वेतन समझौते की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जेबीसीसीआई का तत्काल गठन जरूरी है। जेबीसीसीआई कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के वेतन निर्धारण तथा सेवा शर्तों में एकरूपता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन
कोयला मजदूर पंचायत के अनुसार चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 10 अगस्त को कोल इंडिया की विभिन्न इकाइयों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों में प्रदर्शन एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गेवरा-दीपका क्षेत्र में भी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया।
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि 12वां जेबीसीसीआई करीब 2.50 लाख कोयला श्रमिकों के वेतन और हितों से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। यदि जेबीसीसीआई के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू नहीं की गई तो श्रमिक हितों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के रेशम लाल यादव, अनिरुद्ध सिंह, शिव शंकर पटेल, एस.सी. मंसूरी, मोहम्मद कलीम, एस.डी. मानिकपुरी, ओम प्रकाश, तरुण राहा, सृष्टिधर तिवारी, अमृतलाल चंद्र, एस.पी. तांती, विनोद पटेल, सुशील कुमार श्रीवास, अनिल कुमार, सोनू राम, छोटू राम, राम कृष्ण, अजेश्वर सिंह, मनीष कुमार राठौर, मुकेश यादव, मनीष कुमार सिंह, नागराज पटेल, वाल्मीकि पाण्डेय, प्रेम लाल, मार्तण्ड सिंह, वी. जयन नायर, संजय कुमार श्रीवास्तव, विमल दास महंत, सी.बी. सिंह, लखन लाल यादव, मनोज कुमार शर्मा, एस.के. दिनकर, रावेन्द्र सिंह, मनोज पाटले, राम सुभावन, जी. उदयन, मनमीत सिंह, राजकुमार राठौर, जीत सिंह, फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संतोष भोई, लालबाबू यादव, दीपक तिवारी, राम सरोज विश्वकर्मा, संतोष साहू, दीपक कुमार, बाल मुकुंद देवांगन, प्रकाश डहरिया, महादेव सतनामी, हरीश राजवाड़े, ओ.सी. गुप्ता, परवेज अजीजी, शैलेन्द्र तिवारी, अजय सेंगर, सत्यप्रकाश मिश्रा, रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must Read