HomeBreaking Newsरात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में बंद रहेंगे...

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

सुरक्षित रेल यात्रा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का निर्णय, यात्रियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के कोचों में लगे मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान यात्री ट्रेन में उपलब्ध चार्जिंग पॉइंट का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें और रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अपने मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्जिंग पर न लगाएं। साथ ही यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित करने में यात्रियों का सहयोग एवं जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Must Read