HomeBreaking Newsगुणवत्ता के क्षेत्र में बालको की बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को मिली बीआईएस...

गुणवत्ता के क्षेत्र में बालको की बड़ी उपलब्धि, प्रयोगशाला को मिली बीआईएस की मान्यता

आठ भारतीय मानकों के तहत प्रयोगशाला को मिली मान्यता, आठ प्रमुख एल्युमिनियम उत्पाद श्रेणियों का भी हुआ पुनःप्रमाणीकरण

छत्तीसगढ़/कोरबा-बालकोनगर :-  एल्युमिनियम उत्पादन के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को लगातार मजबूत कर रही भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बालको की प्रयोगशाला को अपनी लेबोरेटरी रिकग्निशन स्कीम (एलआरएस) के तहत मान्यता प्रदान की है। यह उपलब्धि कंपनी की तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्था और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादों का मूल्यांकन करने की दक्षता को प्रमाणित करती है।

- Advertisement -

वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी बालको की प्रयोगशाला को आठ भारतीय मानकों (आईएस) के अंतर्गत यह मान्यता मिली है। इसके साथ ही बालको भारतीय एल्युमिनियम उद्योग की उन अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्हें अपनी प्रयोगशाला के लिए इस प्रकार की मान्यता प्राप्त हुई है। इस मान्यता से कंपनी की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली और परीक्षण क्षमताओं को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही विनिर्माण प्रक्रियाओं में गुणवत्ता नियंत्रण को बेहतर बनाने के अलावा एल्युमिनियम उद्योग से जुड़े बाहरी हितधारकों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

आठ भारतीय मानकों के तहत होगी गुणवत्ता जांच

बीआईएस से मिली मान्यता के बाद बालको की प्रयोगशाला विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम उत्पादों का गुणवत्ता मूल्यांकन और परीक्षण करने में सक्षम होगी। इससे उत्पादों की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परखने, परीक्षण प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने और ग्राहकों तक विश्वसनीय उत्पाद पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह उपलब्धि कंपनी की प्रचालन उत्कृष्टता, उत्पादों की विश्वसनीयता और निरंतर तकनीकी नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रयोगशाला को मिली मान्यता के साथ ही बालको ने अपने आठ प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के लिए बीआईएस का पुनःप्रमाणीकरण भी प्राप्त किया है। इनमें ईसी इंगट्स, अलॉय इंगट्स, प्राइमरी इंगट्स, वायर रॉड्स, एल्युमिनियम अलॉय रॉड्स, रोल्ड शीट्स, रोल्ड कंडक्टर प्लेट्स और सामान्य इंजीनियरिंग उपयोग के लिए रोल्ड प्लेट्स शामिल हैं। इन प्रमाणनों से कंपनी के गुणवत्ता-प्रमाणित उत्पादों की श्रृंखला और मजबूत हुई है। ये उत्पाद विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास हमारी प्राथमिकता : राजेश सिंह

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि भारत वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार भारतीय उद्योग की प्रमुख पहचान बनने जा रहे हैं। बालको की प्रयोगशाला को बीआईएस की मान्यता मिलना विश्वस्तरीय तकनीकी क्षमताओं के विकास तथा उत्पाद उत्कृष्टता और ग्राहक विश्वास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बालको अपनी गुणवत्ता प्रणाली को लगातार सशक्त बना रहा है, ताकि देश में एक मजबूत और सक्षम एल्युमिनियम उद्योग के विकास में योगदान दिया जा सके। कंपनी के प्रयास भारत के औद्योगिक विकास और ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्यों को भी समर्थन प्रदान करेंगे।

कई महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतें पूरी कर रहा बालको

बालको देश के अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल है। कंपनी के उत्पाद विद्युतीकरण, परिवहन, ऑटोमोबाइल, निर्माण, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं। इन क्षेत्रों में एल्युमिनियम की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का विशेष महत्व है।

बीआईएस प्रमाणन उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण मानक माना जाता है। इससे उत्पादों की प्रमाणिकता को मजबूती मिलने के साथ ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ता है। बालको प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन और मान्यताएं प्राप्त करने के माध्यम से अपने उत्पादों को वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।

अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का भी कर रहा अनुपालन

बीआईएस मान्यता के अतिरिक्त बालको गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करता है। इनमें प्राथमिक एल्युमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आईएसओ 9001:2015, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उत्पादों के लिए आईएटीएफ 16949:2016 तथा परीक्षण प्रयोगशालाओं की तकनीकी दक्षता के लिए आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल एक्रीडिटेशन) प्रमुख हैं।

इसके अलावा पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 50001:2018 और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 45001:2018 का भी अनुपालन किया जा रहा है।

कंपनी गुणवत्ता संबंधी बुनियादी ढांचे, आधुनिक परीक्षण सुविधाओं और प्रक्रियागत उत्कृष्टता में लगातार निवेश कर रही है। इसका उद्देश्य ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम उत्पाद एवं समाधान उपलब्ध कराना है। बीआईएस की नई मान्यता और उत्पादों के पुनःप्रमाणीकरण को इसी दिशा में बालको की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Must Read