HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किया संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों का ऐलान

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किया संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों का ऐलान

29 अगस्त को होगा प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम, सैकड़ों सेनानियों ने बैठक में लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक गुरुवार को कोरबा के घंटाघर स्थित सियान सदन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा आगामी 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सैकड़ों सेनानी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक तथा कोरबा के अतुल दास महंत को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार उमागोपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, रूपेंद्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री, मोनी कठोत्रे को प्रदेश प्रभारी तथा गजेंद्रश्याम वर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित सेनानियों ने संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले और जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा, अस्मिता एवं सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन गैर राजनीतिक स्वरूप में छत्तीसगढ़िया हितों और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।

29 अगस्त को प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम

बैठक का प्रमुख विषय आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाला प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से छत्तीसगढ़िया संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

संगठन ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने की अपील की।

कोरबा जिले में भी नई नियुक्तियां

संगठन के विस्तार के तहत कोरबा जिले में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सोनिया मिरी को शहर महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सुदेश मांझी एवं साहिल भारद्वाज को उरगा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

आठ अधिवक्ताओं की जिला लीगल टीम गठित

संगठन के कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से देखने के लिए कोरबा जिला लीगल टीम का भी गठन किया गया। इसमें अधिवक्ता खेम लाल, अधिवक्ता योगिता दास, अधिवक्ता निखिलेश देवांगन, अधिवक्ता राजेंद्र मिरी, अधिवक्ता यशवंत कौशिक, अधिवक्ता महेंद्र पाल, अधिवक्ता दिलीप मिरी तथा अधिवक्ता अलेक्जेंडर टोप्पो को शामिल किया गया है।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपनी गैर राजनीतिक पहचान के साथ छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा, अस्मिता एवं सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को प्रदेश एवं जिला स्तर पर और अधिक मजबूती देने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Must Read