HomeBreaking Newsबिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, 26 अगस्त से नए नंबर...

बिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, 26 अगस्त से नए नंबर के साथ चलेगी

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  बिलासपुर से यलहंका (बेंगलुरु) के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। गर्मी के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही बिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन 26 अगस्त 2026 से नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित होगी।

- Advertisement -

रेलवे के अनुसार, अभी तक गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर–यलहंका स्पेशल प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 08262 यलहंका–बिलासपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को चलाई जा रही थी। अब नियमित परिचालन के तहत इनके नंबर भी बदल जाएंगे।

26 अगस्त से गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से चलेगी, जबकि 27 अगस्त से गाड़ी संख्या 18262 यलहंका–बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से रवाना होगी।

बिलासपुर से यलहंका जाने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को 14:00 बजे रवाना होगी। यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा जंक्शन, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर होते हुए 19:00 बजे यलहंका पहुंचेगी।

यलहंका से बिलासपुर वापसी

गाड़ी संख्या 18262 प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से 21:30 बजे रवाना होगी। यह हिंदूपुर, धर्मवरम, अनंतपुर, गुत्ती, गुंटकल, मंत्रालयम रोड, रायचूर, कृष्णा जंक्शन, यादगीर, तांडूर, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, चर्लपल्ली, काजीपेट, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और भाटापारा होते हुए 03:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा नियमित सेवा का लाभ

इस ट्रेन के नियमित होने से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के यात्रियों को बेंगलुरु क्षेत्र की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष ट्रेन के नियमित परिचालन में बदलने से यात्रियों को साप्ताहिक यात्रा की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने निर्धारित स्टेशन पर ट्रेन के समय की पुष्टि करने की अपील की है।

Must Read