HomeBreaking Newsआनंद सिंह बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अन्ना आंदोलन के...

आनंद सिंह बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अन्ना आंदोलन के समय से जुड़े, लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने में निभा रहे सक्रिय भूमिका

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आम आदमी पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए आनंद सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -

आनंद सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। पार्टी के गठन के बाद से वे लगातार संगठन को मजबूत करने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए पूर्व में उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आनंद सिंह पार्टी की नीतियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संघर्ष का लाभ संगठन को मिलेगा और प्रदेश में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर आनंद सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। साथ ही संगठन को प्रदेश में और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Must Read