नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा करेंगे निःशुल्क नाड़ी परीक्षण, देंगे आयुर्वेदिक परामर्श
छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार 12 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर, बिलासपुर में विशेष निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों का नाड़ी परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं प्रकृति का परीक्षण किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें उनकी प्रकृति के अनुरूप आयुर्वेदिक परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही उचित आहार-विहार, दिनचर्या, योग-प्राणायाम तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद से जोड़ना, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर एवं आयोजकों ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6232275433 पर संपर्क किया जा सकता है।












