छत्तीसगढ़/कोरबा-गेवरा :- नराईबोध SECL गेवरा क्षेत्र के पूर्व जनरल मैनेजर (GM) और डीटी (DT) पद हेतु अनुसंशित अरुण कुमार त्यागी के निधन पर ग्राम नराईबोध में एक शोक सभा आयोजित की गई इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
शोक सभा में स्व. त्यागी के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे एक बेहद सौम्य और शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति थे विशेष रूप से गेवरा क्षेत्र के भूविस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी याद किए जाते हैं ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी और विस्थापितों के प्रति संवेदनशील रहे ।
सभा के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।
शोक सभा में प्रमुख रूप से UBKkS संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप, कटघोरा सभापति बसंत कुमार कंवर, वार्ड पार्षद अमिला राकेश पटेल, ललित महिलांगे, रूद्र दास महंत, शशि साहू, अनिल दास, विक्रांत महंत, एकांत कश्यप, बाबूराम, आशुतोष कौशिक, भुवन दास, समारु दास, देव प्रसाद साहित ग्रामीण अपस्थित थे ।













