HomeBreaking Newsसांभर में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, हरकत में आया खाद्य विभाग;...

सांभर में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल, हरकत में आया खाद्य विभाग; मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस जारी

कटघोरा के मुरली होटल में ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने लिया सांभर का नमूना, अस्वच्छ परिस्थितियों और FSSAI के नियमों की अनदेखी पर क्रय-विक्रय प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़/कोरबा-कटघोरा :-  होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कटघोरा स्थित मुरली होटल में ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। मामले की शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मुरली होटल सहित शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया और कार्रवाई की।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान मुरली होटल से शिकायत के आधार पर सांभर का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं निरीक्षण में अस्वच्छ परिस्थितियां पाए जाने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया। दोनों प्रतिष्ठानों को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया। साथ ही क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।

गौरतलब है कि मुरली होटल में सांभर के अंदर कीड़ा मिलने का वीडियो सामने आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और होटल में साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगे थे। ग्राहकों द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भरोसा करके भोजन किया जाता है, ऐसे में इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है।

अब सांभर के नमूने की जांच रिपोर्ट और खाद्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Must Read