प्रमोद डनसेना को समंस वारंट सेल की जिम्मेदारी, राजेश तिवारी बने कटघोरा थाना प्रभारी
छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी कटघोरा के पद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक प्रमोद डनसेना को थाना प्रभारी कोतवाली के पद से हटाकर प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पदस्थ किया गया है। निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र (सीएसईबी) बनाया गया है।
उप निरीक्षक राजेश तिवारी, जो प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 483 जितेंद्र सोनी का थाना करतला से थाना श्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे का थाना श्यांग से थाना करतला स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने और कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।












