HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के...

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़/नवा रायपुर :-  छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) तथा कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के पदों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है, जबकि बालाजी राव सोमवार और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रशांत कुमार ठाकुर और रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
जिलों में भी कई नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। चन्द्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, त्रिलोक बंसल को बेमेतरा, सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, जितेन्द्र कुमार यादव को कबीरधाम, चंदन किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, राय गौरव रामचंद्र को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, भावना पाण्डेय को धमतरी तथा हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

- Advertisement -

Must Read