HomeBreaking Newsकोरबा में स्ट्रीट डॉग नसबंदी सेंटर पर उठे सवाल, जांच की मांग...

कोरबा में स्ट्रीट डॉग नसबंदी सेंटर पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में संचालित स्ट्रीट डॉग नसबंदी अभियान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने दर्री क्षेत्र स्थित स्नेह एनिमल वेलफेयर सोसायटी के स्टरलाइजेशन सेंटर में पशुओं के साथ कथित क्रूरता और चिकित्सा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान आवश्यक प्रोटोकॉल और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा तथा पर्याप्त प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की निगरानी के बिना कार्य कराया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और आरोपों की आधिकारिक जांच भी अभी नहीं हुई है।
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से पूरे सेंटर का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और ऑपरेशन प्रक्रिया की समीक्षा करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
उधर, मामले में अब तक स्नेह एनिमल वेलफेयर सोसायटी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित संस्था के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

Must Read