HomeBreaking Newsखनिज माफियाओं पर बड़ी चोट : 3 जेसीबी और 16 ट्रैक्टर जप्त,...

खनिज माफियाओं पर बड़ी चोट : 3 जेसीबी और 16 ट्रैक्टर जप्त, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जेसीबी मशीनों और 16 ट्रैक्टरों को जप्त किया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई विभिन्न क्षेत्रों में की गई।   
खनिज विभाग की टीम ने जिलेभर में सघन निरीक्षण करते हुए रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान डौका गुड़ा से 1 ट्रैक्टर, विजयपुर से 2 ट्रैक्टर, सुतर्रा से 1 ट्रैक्टर तथा आमाखोखरा से ईंट से भरा 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया।
वहीं ग्राम बिंझरा में मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 2 जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। पौड़ी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को रोका गया, जबकि डुमरकछार में मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी मशीन पर भी कार्रवाई की गई। 

- Advertisement -

जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार संबंधित पुलिस थानों और खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। पूरी कार्रवाई उड़नदस्ता दल प्रभारी एवं खनि निरीक्षक श्री मदन साहू तथा श्री सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले के खनिज संसाधनों का संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा

Must Read