HomeBreaking Newsपाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन

पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- पाली महोत्सव 2026 का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, भक्ति संगीत और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा ने भक्ति गीतों एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छालीवुड कलाकार दीपक साहू ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। 

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।   

स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। सोनू भाठिया एंड ग्रुप ने जसगीत, चिराग शुक्ला एंड बैंड ने संगीत प्रस्तुति, तथा थिरमन दास ने छत्तीसगढ़ महतारी वंदना प्रस्तुत की। धारा सोनवानी ने लोकसंस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, जबकि रायपुर के राहुल ठाकुर बैंड ने सूफी संगीत से समां बांधा। ज्योति बोहिदार वैष्णव ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया तथा स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह बढ़ाया।   

इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति एवं सितार वादक लवली शर्मा ने राग सरस्वती की प्रस्तुति देकर शास्त्रीय संगीत की मधुरता बिखेरी। वहीं संतूर वादक विपुल राय ने अपनी मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Must Read